Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार यात्री बस ने पिता-पुत्र को रौंदा

तेज रफ्तार यात्री बस ने पिता-पुत्र को रौंदा

25
0
Jeevan Ayurveda

पुत्र की मौके पर हुई मौत, पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाईक से जा रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया। घटना में पुत्र की मौके पर ही मौत गई थी जबकि घायल पिता ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल दोनों शवों को जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा का रहने वाला 30 वर्षीय रामगोपाल अहिरवार अपने पिता भगवानदास अहिरवार के साथ बाईक से अपने भाई हीरालाल की सगाई के सामान की खरीददारी करने के लिए गुलगंज जा रहा था, तभी मातगुवां के बुंदेला ढाबा के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक यात्री बस ने बाईक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रामगोपाल बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं भगवानदास गंभीर रूप से घायल था, जिसे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। चूंकि भगवानदास की हालत भी नाजुक थी, जिस कारण से इलाज के दौरान कुछ ही समय में उसकी भी मौत हो गई। उक्त हृदयविदारक घटना के कारण रामगोपाल का परिवार सदमे में है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here