
छतरपुर। टीकमगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. वीरेन्द्र कुमार के समर्थन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानि कि 13 अप्रैल की शाम 5 बजे नौगांव में रोड शो करेंगे।
टीकमगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह और महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द बुंदेला द्वारा प्रेस को दी गई है।








