Home डेली न्यूज़ बाजार से घर जा रहे दंपत्ति हुए सड़क दुर्घटना का शिकार

बाजार से घर जा रहे दंपत्ति हुए सड़क दुर्घटना का शिकार

27
0
Jeevan Ayurveda

इलाज के दौरान पत्नी की मौत, पति का उपचार जारी
छतरपुर। बीती रात करीब 12 बजे एक दंपत्ति बाजार से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हुए थे, जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई है, जबकि पति का इलाज अभी जारी है। महिला का पोस्टमार्टम मंगलवार को सुबह से किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरा का रहने वाला संजय कोचर अपनी पत्नी उर्वशी के साथ किसी काम से बाजार आया हुआ था। काम निपटाने के बाद जब वे वापिस अपने घर सौंरा जा रहे थे तभी फोरलेन पर वाटर पार्क के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में संजय और उर्वशी दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में रात को इलाज के दौरान उर्वशी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके पति संजय का इलाज अभी जारी है। मंगलवार की सुबह उर्वशी का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहां ओरछा रोड थाना पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here