
छतरपुर। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। चूंकि ज्यादातर दुर्घटनाओं की वजह तेज रफ्तार सामने आ रही है, जिसको ध्यान में रखकर यातायात प्रभारी द्वारा दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर बनवाए जा रहे हैं। मंगलवार को शहर के सागर-कानपुर हाईवे पर ग्राम ढड़ारी के समीप पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन यंत्री से समन्वय स्थापित कर यातायात प्रभारी ने स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं। यातायात प्रभारी ने बताया कि उक्त स्थान पर कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे ध्यान में रखकर वाहनों की गति पर लगाम लगाने के लिए यह पहल की गई है।








