
छतरपुर। बुधवार को संगम सेवालय के द्वारा विश्व गौरैया संरक्षण दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन एंजिल स्कूल में किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर जीपी राजौरे उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दीप्ति शर्मा, गोविंद असाटी, अजय गुप्ता, शंकरलाल सोनी, पवन मिश्रा उपस्थित रहे। डॉ. राजौरे ने गौरैया के विलुप्त होने के कारण और उनके संरक्षण के बारे में सभी को समझाया। दीप्ति शर्मा ने सभी से गौरैया के संरक्षण के लिए सकोरे और घोंसला लगाने की अपील की।संगम सेवालय के संचालक विपिन अवस्थी ने बताया कि कैसे पहले गौरैया घर की सदस्य हुआ करती थी और अब विलुप्त होने की कगार पर है। इसी क्रम में एंजिल स्कूल के बच्चों ने कागज़ के घोंसलों का निर्माण किया जिनको अतिथियो ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अंजू अवस्थी ने किया। अतिथियों का आभार सुनीता पथौरिया ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में केएन सोमन, विमला सोमन, आनंद अग्रवाल, आनंद शर्मा, प्रकाश जैन, प्रमोद खरे, दिल्लाराम अहिरवार, अशोक कटारा, रामराजा विश्वकर्मा, शोभा मिश्रा, नीतू सिंह, किरण मिश्रा, एंजिल एवं एप्पल स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।








