Home डेली न्यूज़ बीच स्टैंड पर दो गुटों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल

बीच स्टैंड पर दो गुटों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल

29
0
Jeevan Ayurveda

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

छतरपुर। महाराजपुर थाना अंतर्गत रविवार की शाम बस स्टैंड पर दो गुटों में लात-घूसों से जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर महाराजपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार रविवार की रात 8 बजे महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिऱबा का रहने वाला शिवकांत दुबे घर जाने के लिए फल फूल खरीद रहा था तभी बस स्टैंड पर पहले से घात लगाए बैठे ग्राम सिंहपुर निवासी कृष्ण यादव और धम्मू यादव ने पुराने विवाद के चलते शिवकांत दुबे के साथ लात घूसों से मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि पूर्व में यह लोग पूना में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे वहां इनका कोई विवाद हुआ था इसी बात के चलते रविवार की शाम कृष्ण यादव और धम्मू यादव ने मिलकर शिवकांत दुबे के साथ मारपीट की है जिसका वीडियो वायरल होने पर महाराजपुर थाना पुलिस ने खिऱबा निवासी शिवकांत दुबे की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोकने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।वहीं एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि मारपीट का वीडियो हमारे पास भी आया था जिसमें महाराजपुर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट और रास्ता रोकने का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इनका पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई है। फरियादी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ 341, 323 का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here