
व्यवस्थाओं का जायता लेकर दिए दिशा-निर्देश
हरपालपुर। बीती रात झांसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-मानिकपुर रेल खण्ड का निरीक्षण करने हरपालपुर पहुँचे, जहां उन्होंने समपार फाटक संख्या 389क्च का निरीक्षण किया और गेटमैन के ज्ञान को परखा। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी उपकरणों के रख-रखाव का भी जायजा लिया। रेल्वे क्रॉसिंग पर अंधेरा होने पर उन्होंने नारागजी जाहिर की और सौरऊर्जा वाली मरकरी लगाने के निर्देश दिए।अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्य की स्टेशन प्रबंधक से जानकारी ली गई और यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। यात्री प्रवेश और निकास व्यवस्था का भी मंडल रेल प्रबंधक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत सभी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने निकले हैं। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालक प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फैट नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरके मिश्रा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।









