Home डेली न्यूज़ ग्रामीणों ने की उत्खनन पट्टा निरस्त कराने की मांग

ग्रामीणों ने की उत्खनन पट्टा निरस्त कराने की मांग

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सटई तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पुछी के ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर गांव की पहाड़ी का उत्खन्न पट्टा निरस्त किये जाने की मांग की है। ग्रामीण राममिलन पटेल ने बताया कि पहाड़ पर पशुओं के चरने की सुविधा है लेकिन पहाड़ी पर उत्खनन होने से पशुओं के पालन-पोषण में समस्या होगी साथ ही दुर्घटनाओं का संभावना बढ़ जाएगी। इसके साथ ही इसी खसरा नंबर पर शासकीय गौशाला भी संचालित है जिसके भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं गांव के सरपंच रामप्यारे प्रजापति ने बताया कि पुंछी पहाड़ पर उत्खनन हेतु जारी किए गए पट्टे के विरुद्ध ग्रामवासियों द्वारा प्रस्ताव रखा गया है कि पहाड़ की लीज निरस्त की जाए, जिसको लेकर कलेक्टर को आवेदन देकर लीज को निरस्त कराने की मांग की गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here