
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम सांदनी के समीप बीती शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति जंगली जानवर से टकराकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोरवा का रहने वाला रमेश रैकवार बीती शाम एक समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम सांदनी गया था। समारोह में शामिल होने के बाद जब रमेश वापिस अपने घर लौट रहा था तभी सांदनी से कुछ दूरी पर उसकी बाईक एक जंगली सियार से टकरा गई। बाईक अनियंत्रित होने के कारण रमेश जमीन पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर रमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।








