Home डेली न्यूज़ स्व. एमएम सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

स्व. एमएम सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

33
0
Jeevan Ayurveda

विधायक ने की मैदान में बाउंड्री वॉल बनवाने की घोषणा
बिजावर। क्षेत्र गुलगंज कस्बे में देवा क्रिकेट क्लब द्वारा स्व. एमएम सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज बीते रोज हुआ। उद्घाटन मैच टीकमगढ़ और नौगांव के बीच खेला गया, जिसमें टीकमगढ़ की टीम ने जीत हासिल की है। उद्घान सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला बबलू और हरिओम अग्निहोत्री रहे। उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीकमगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनाए थे। लक्ष्य की पीछा करने उतरी नौगांव की टीम 15 ओवर में मात्र 81 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच समाप्त होने के बाद विधायक श्री शुक्ला ने स्टेडियम में बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाकर गेट लगवाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीप्रसाद पाठक, राम सिंह, हरि सिंह कांटी, प्रभुदयाल अग्रवाल, बैजनाथ अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल, सचिव हरबल सिंह और मंडल अध्यक्ष भरत सिंह उपस्थित रहे। आयोजन कमेटी की ओर से जनपद सदस्य प्रवीन मोहन सिंह उर्फ मंटू राजा और आशु राजा ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉमेंट्री की जिम्मेदारी सुरेश पाठक ने संभाली जबकि अंपायर के रूप में गौरव गुप्ता और रवि राजा उपस्थित रहे। स्कोरिंग विनय त्रिपाठी द्वारा की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here