छतरपुर। जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में बार और बेंच ने एक साथ मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया, जिसमें अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों ने रंगों के उत्सव में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कविता और शायरी के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। विशेष रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह ने गीत प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया और खुशनुमा वातावरण बनाया। होली मिलन समारोह में विशेष न्यायाधीश उपेंद्र प्रताप सिंह, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती कविता वर्मा, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश निवेश जायसवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश हिमांशु शर्मा, डीपीओ प्रवेश अहिरवार सहित कई अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष लखन दुबे, सचिव अनिल द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आशीष पटेरिया, महिला उपाध्यक्ष रश्मि यादव, सह सचिव सुरेंद्र मिश्रा सहित संघ की कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।










