
चिकित्सकों के अलावा विद्यार्थी वर्ग में भी कोलकाता की घटना को लेकर नाराजगी है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के छत्रसाल चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाकर घटना का विरोध जताया। विद्यार्थी परिषद के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अध्यक्ष जनार्दन पटना ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, जिसके लिए पूर्ण रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं, उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान राजदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।









