Home डेली न्यूज़ जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था: 42 वार्ड बॉय के बावजूद परिजन खुद...

जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था: 42 वार्ड बॉय के बावजूद परिजन खुद धकेल रहे स्ट्रेचर

26
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली इन दिनों सुर्खियों में है। अस्पताल में लगभग 42 वार्ड बॉय पदस्थ होने के बावजूद मरीजों को स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गंभीर मरीजों को लाने पर उनके परिजनों को ही स्ट्रेचर धकेलकर इमरजेंसी या वार्ड तक पहुंचाना पड़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि वार्ड बॉय गंभीर मरीज आने पर रिसीव करने नहीं पहुंचते और कई बार वे अपनी ड्यूटी के बजाय अन्य स्थानों पर नजर आते हैं।इसके अलावा अस्पताल में स्वच्छता की स्थिति भी बेहद दयनीय है। शौचालय और बाथरूम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बदबू के कारण मरीज और उनके परिजन बुरी तरह परेशान हैं। सफाई का ठेका इंदौर की एक निजी कंपनी को दिया गया है, लेकिन व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पीने के पानी की भी गंभीर समस्या है। अस्पताल में स्वच्छ पानी की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों और परिजनों को बाहर से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।मामले की जानकारी मिलने पर अपर कलेक्टर ओम नम: शिवाय ने कहा कि सीएमएचओ को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही सफाई कंपनी को भी नोटिस देकर व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अस्पताल की सभी कमियों को दूर किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here