Home डेली न्यूज़ कुएं में गिरा किसान का नाबालिग पुत्र, मौत

कुएं में गिरा किसान का नाबालिग पुत्र, मौत

33
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुरा में बीती शाम एक किसान का नाबालिग पुत्र कुएं में गिर गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, मंगलवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरपुरा निवासी किसान रामेश्वर रैकवार गांव के देवीशरण सोनी के खेतों को बंटाई पर लेकर किसानी करता है। बीती शाम खेतों की सिंचाई करने के बाद वह अपने 13 वर्षीय पुत्र दीपक के साथ घर आ रहा था, इसी दौरान रास्ते में दीपक का पैर फिसला और वह पगडंडी के किनारे मौजूद बिना मुंडे वाले कुंए में जा गिरा। चूंकि दीपक को तैरना नहीं आता था, इसलिए डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रामेश्वर रैकवार ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार की सुबह बमीठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुंए से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here