Home डेली न्यूज़ जनपद सदस्य ने उठाई मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन कराने की मांग

जनपद सदस्य ने उठाई मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन कराने की मांग

36
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर गौरिहार जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 पलटा की जनपद सदस्य भावना राजे ने उनके क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन कराने की मांग की है। जनपद सदस्य भावना राजे ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन नहीं हुआ है, जिस कारण से क्षेत्र के निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ज्यादातर गरीब परिवार रहते हैं, जो मजदूरी अथवा खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ऐसे में इन परिवारों की बेटियों के विवाह नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि प्रभारी मंत्री एंदल सिंह कंसाना से अनुशंसा करवाकर उनके क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन कराया जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here