Home डेली न्यूज़ धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया आदतन अपराधी

धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया आदतन अपराधी

58
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती शाम पिपट पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुट्टन तलैया की पुलिया के पास एक युवक के अवैध हथियार सहित होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, जिसे रोककर तलाशी ली गयी। युवक के पास से अवैध धारदार हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने हथियार जप्त कर युवक को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी का नाम पुष्पेंद्र पुत्र रबूदा रैकवार निवासी ग्राम पिपट है, जिसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कियागया है। पिपट थाना प्रभारी उप निरीक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र रैकवार के विरुद्ध अवैध हथियार, मारपीट के दो अपराध पहले से दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह परिहार, आरक्षक राजेश शर्मा, हरिओम, मयंक शुक्ला, दामोदर साहू, उमाशंकर आदि का सहयोग रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here