Home डेली न्यूज़ पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है।
रात्रि भ्रमण के दौरान थाना चंदला पुलिस को खुर्द गुढ़ा नहर के किनारे अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पर पहुंचकर संदेह के आधार उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 315 बोर का कट्टा एवं जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। आरोपी करण श्रीवास पिता प्रमोद श्रीवास निवासी वार्ड क्रमांक 9 कस्बा चंदला को अभिरक्षा में लेकर थाना चंदला में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। आरोपी करण श्रीवास के विरुद्ध मारपीट शासकीय कार्य में बाधा जैसे दो अपराध पूर्व से दर्ज हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here