Home डेली न्यूज़ पति से विवाद के बाद बच्चों सहित कुएं में कूद गई मां

पति से विवाद के बाद बच्चों सहित कुएं में कूद गई मां

29
0
Jeevan Ayurveda

दोनों मासूम बच्चों की मौत, मां की जान बची

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ में मंगलवार धनतेरस के दिन एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आयी। यहां जुआरी पति की शराबखोरी से परेशान एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में उसके दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि उसकी जान बच गई।ये है मामलाजानकारी के मुताबिक राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ में रहने वाले अनिल पाल और उसकी पत्नि रामकली के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया गया है कि अनिल शराबी है और जुआ खेलने का आदि है। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी डेढ़ साल की बेटी व डेढ़ महीने के बच्चे को साथ लेकर एक कुएं में छलांग लगा गई। जब आसपास के लोगों को इसकी खबर हुई तो बचाव के प्रयास हुए। थाना प्रभारी राजनगर सिद्धार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे। महिला को कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन दोनों बच्चों की जान चली गई। उधर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here