Home डेली न्यूज़ नायब तहसीलदार तथा कृषि विभाग के एसएडीओ ने खाद विक्रय की निजी...

नायब तहसीलदार तथा कृषि विभाग के एसएडीओ ने खाद विक्रय की निजी दुकानों का किया निरीक्षण

48
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश तथा उपसंचालक कृषि के.के.वैद्य के मार्गदर्शन में राजनगर क्षेत्र के बमीठा स्थित खाद भंडारण गोदाम तथा खाद, बीज के निजी विक्रेताओं के यहां राजनगर नायब तहसीलदार प्रतीक रजक तथा कृषि विभाग के राजनगर एसएडीओ बी.के.श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया। बमीठा स्थित भंडारण केंद्र(खाद माफेड गोदाम)में डीएपी तथा यूरिया के स्टॉक को देखा साथ ही स्टॉक पंजी से मिलन किया गया। मौके पर वितरण व्यवस्था देखी गई साथ ही मौके पर मौजूद किसानों से खाद वितरण से संबंधित जानकारी ली गई, तो किसानों के अनुसार व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। इसके पश्चात वृहताकार सहकारी समिति बमीठा डबल लॉक एवं निजी खाद,बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजनगर एसएडीओ बी.के.श्रीवास्तव ने कृषकों डीएपी के स्थान पर अन्य विकल्प बताए। उन्होंने किसानों को बताया कि सुपर फास्फेट पर 700 रुपए का अनुदान के विषय में पौध संरक्षण एवं नीदा नाशक पर मिलने वाले अनुदान पर विस्तार से समझाया। नायब तहसीलदार प्रतीक रजक ने सभी विक्रेताओं को खाद सहित अन्य खेती संबंधित सामग्री निर्धारित कीमत पर विक्रय हेतु निर्देशित किया, साथ ही किसानों को आधार कार्ड कृषक पुस्तिका लेकर खाद लेने आने को कहा। इस दौरान मौके पर मौजूद किसानों ने मांग के आधार पर खाद की आपूर्ति करवाने का अनुरोध किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here