
छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा माह सितंबर में जिला अस्पताल के पास सहित अन्य स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिल संबंधी अपराधों के तीन आरोपी दीपेश जैन निवासी बड़ा मलहरा हाल इंदौर, दिनेश कुशवाहा निवासी सेंधपा थाना बड़ा मलहरा, दौलत उर्फ गोलू विश्वकर्मा निवासी सेंधपा थाना बड़ा मलहरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, आरोपियों के पास से जिला छतरपुर से रजिस्टर्ड 4, दिल्ली से रजिस्टर्ड 1, जिला इंदौर रजिस्टर्ड 4 जिला देवास व जिला टीकमगढ़ से रजिस्टर्ड एक-एक मोटरसाइकिल कुल 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। आरोपियों से पूछताछ पर उनके साथ चोरी में सम्मिलित अन्य आरोपी एवं चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिल के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी।पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल चोर जगन उर्फ जगजीवन पिता गुरुवा अहिरवार निवासी ग्राम सेंधपा थाना बड़ा मलहरा जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। चोरी की गई एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमत करीब 90 हजार रुपए बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद कुजूर सहित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।








