Home डेली न्यूज़ महाविद्यालय में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महाविद्यालय में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शासकीय छत्रसाल महाराजा महाविद्यालय महाराजपुर में आज जिला स्तरीय योग (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 6 महाविद्यालयों यूटीडी छतरपुर, शासकीय महाविद्यालय नौगांव, शासकीय महाविद्यालय लवकुशनगर, एजुकेशन कॉलेज, मोतीलाल नेहरू लॉ कॉलेज एवं शासकीय छत्रसाल महाराजा महाविद्यालय, महाराजपुर की टीमें उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में यूटीडी छतरपुर की टीम विजेता एवं शासकीय छत्रसाल महाराजा महाविद्यालय, महाराजपुर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर, विशिष्ट अतिथियों और प्रभारी प्राचार्य प्रो एसएस अहिरवार द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी प्रदान की गई एवं खिलाडियों को भविष्य में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. प्रिया बघेल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के स्टाफ डॉ नंदकिशोर सोनी, प्रो नरेंद्र सिंह, डॉ यशोदा सिंह, प्रो अनवरुद्दीन, प्रो सतीश पाठक, डॉ जीएस अर्गल, डॉ अंजनी बादल, डॉ केशकान्ति, श्रद्धा चौरसिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here