Home डेली न्यूज़ पुलिस ने लखनगुंवा में हुई चोरी का किया खुलासा

पुलिस ने लखनगुंवा में हुई चोरी का किया खुलासा

35
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। थाना पिपट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनगुंवा का फरियादी सोनू अहिरवार जो परिवार सहित पंजाब में मजदूरी पर गए थे, घर वापस आने पर घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना पिपट में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम ने घटना स्थल पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। क्षेत्र में भ्रमण करने वाले संदिग्ध के संबंध में जानकारी जुटाई। एकत्रित जानकारी के अनुसार संदेहियों से पूछताछ की गई, चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा चोरी में सम्मिलित दो विधि विरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए सोने चांदी के विभिन्न प्रकार के आभूषण कीमत 1 लाख रुपए से अधिक बरामद किए गए। घटना में सम्मिलित तीसरे विधि विरुद्ध किशोर की तलाश की जा रही है। अभियुक्तों को बाल सुधार गृह दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिपट उपनिरीक्षक राहुल तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सीताराम, आरक्षक मयंक शुक्ला, दामोदर साहू, राजेश शर्मा, हरि ओम, उमाशंकर की भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here