छतरपुर। चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस कस्बा घुवारा में संचालित दुकान में कृषि में उपयोगी खरपतवारनाशी पदार्थ के नकली पैकेजिंग कर विक्रय करने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम एवं विशेषज्ञों द्वारा मौके पर जाकर चेक किया गया। खरपतवारनाशी सामग्री यूपीएल कंपनी के उत्पाद एमिकस की नकली पैकेजिंग कर विक्रय किये जा रहे थे। 26 पेटी, 260 बोतल प्रति बोतल 1 लीटर कुल 260 लीटर नकली पैकेजिंग में बंद पदार्थ बरामद किया गया।
ट्रू बडी कंसलटिंग प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के असिस्टेंट मैनेजर आशीष जांगिड़ की रिपोर्ट पर थाना भगवा में कॉपीराइट अधिनियम एवं ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त राघवेंद्र सिंह घोसी पिता भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुटोरा थाना भगवा को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक कृपाल मार्को, चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, सहायक उप निरीक्षक भान सिंह घोष, आरक्षक सुनील, विजय, राजेश, महिला आरक्षक सूर्या जैन एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।









