Home डेली न्यूज़ पुलिस अधीक्षक ने जनता से किया संवाद

पुलिस अधीक्षक ने जनता से किया संवाद

152
0
Jeevan Ayurveda

भयमुक्त परिवेश का एहसास कराने एसपी की पहल

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जिले के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर आम जनमानस में भयमुक्त परिवेश के एहसास हेतु जन संवाद किया जा रहा है। उनके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र में होने वाली गैर कानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण व आम जनमानस की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय के नया मोहल्ला चौराहे पर जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर वासियों से परिचय लेते हुए उन्होंने क्षेत्र की गतिविधियों व समस्याओं पर चर्चा की और अवैध शराब, जुआ, सट्टा माफियाओं पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। श्री जैन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अवैध कार्यों में लिप्त होती दिखाई दे रही है। बच्चों को बुरे कामों से रोकना परिवार की जिम्मेदारी है। अगर गली मोहल्ले में कोई भी अवैध गतिविधि होती है, कोई भी गुण्डा बदमाश किसी को परेशान करता है तो इसकी जानकारी थाने में दे। पुलिस अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी। युवा पीढ़ी नशे की लत के कारण बिगड़ रही है, आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों की संगत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चर्चा करते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डालता है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाने व कार्यालय में दें। स्वयं कोई निर्णय न ले। उनके विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान आम जनता के सवाल के जवाब भी पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने दिए। उन्होंने कहा कि हमें मिलजुल कर अपराधों को खत्म करना है। ये तभी हो सकता है जब हम और आप एक दूसरे का सहयोग करें पुलिस आपके साथ है। आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सीएसपी अमन मिश्रा, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर एवं जनप्रतिनिधि तथा नगर वासी उपस्थित रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here