Home डेली न्यूज़ जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार

जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार

172
0
Jeevan Ayurveda

मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज, खराब पड़े संसाधन

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी आर के तमाम प्रयासों के बावजूद जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां न तो मरीजों को उचित उपचार मिल रहा है और न ही यहां लगे संसाधन सही ढंग से काम कर रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मरीजों को चिकित्सक रेफर कर रहे हैं, जिस कारण से उन्हें भारी परेशानी हो रही है।अस्पताल में भर्ती ग्राम बुड़रख निवासी मरीज कमला ने बताया कि उसे यूरिन संबंधी समस्या है और वह पिछले दो तीन दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती है। अब चिकित्सकों द्वारा उसे रेफर किया जा रहा है। इसी तरह छतरपुर निवासी ओमवन गोस्वामी ने बताया कि वह हर्निया की समस्या से ग्रसित हैं। पिछले कई दिनों से वह जिला अस्पताल में भर्ती है लेकिन उसका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। ओमवन ने बताया कि चिकित्सक उसे सुबह-शाम इंजेक्शन लगाकर चले जाते हैं, इसके अलावा अन्य किसी तरह का उपचार नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य मरीजों ने बताया कि अस्पताल में लगा सेंट्रल एसी पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है जिसके चलते मरीजों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पूर्व में कलेक्टर संदीप जी आर कई बार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दे चुके हैं लेकिन निर्देशों का पालन नहीं होता, जिसके चलते जिला अस्पताल के हालात गंभीर होते जा रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here