Home डेली न्यूज़ वित्तीय गोल्ड लोन शाखा में हेराफेरी करने वाला पांच हजार का इनामी...

वित्तीय गोल्ड लोन शाखा में हेराफेरी करने वाला पांच हजार का इनामी ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

59
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के एरिया हेड सागर-2 द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संचालित छतरपुर शाखा में गोल्ड संबंधी हेराफेरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ऑडिट निरीक्षण के दौरान कुछ सोने के आभूषण के पैकेट ना मिलने एवं कुछ में नकली गोल्ड संबंधी अनियमितता पाई गई थी। थाना कोतवाली में संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग, अपराधिक धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 के इनाम की उद्घोषणा की थी। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पूर्व में उक्त धोखाधड़ी, संपत्ति के दुरुपयोग करने वाले 5000 के इनामी में से आरोपी तत्कालीन सहायक मैनेजर कपिल तिवारी निवासी नायक कॉलोनी नौगांव को विधिवत गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के 5000 की इनामी में से दूसरे आरोपी तत्कालीन ब्रांच मैनेजर कमल यादव पिता कल्याण यादव निवासी ग्राम दिदवारा थाना जुझार नगर को उत्तर प्रदेश राज्य के जिला महोबा की सीमा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर शेष कार्यवाही हेतु रिमांड में लिया गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, चौकी प्रभारी पठा उप निरीक्षक श्याम बेन, उप निरीक्षक राम सिया चौधरी, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह सेंगर, आरक्षक पंकज सिंह घोष, सूरज शर्मा, मंगल यादव, अजय मिश्रा, साइबर से धर्मराज, राजीव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here