Home डेली न्यूज़ पार्षद प्रतिनिधि ने शुरु की नि:शुल्क प्याऊ, स्वयं भर रहे पानी

पार्षद प्रतिनिधि ने शुरु की नि:शुल्क प्याऊ, स्वयं भर रहे पानी

95
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 16 के पार्षद प्रतिनिधि दिनेश तिवारी द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर पन्ना नाके पर नि:शुल्क प्याऊ शुरु की गई है। श्री तिवारी ने बताया कि चूंकि इन दिनों भीषण गर्मी का दौर है, ऐसे में ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोगों और राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की मंशा से उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से नि:शुल्क प्याऊ शुरु की है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं प्रतिनिधि प्याऊ के मटकों को पानी से भरते हैं, ताकि लोगों को गला तर करने के लिए ठंडा पानी मिल सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here