Home डेली न्यूज़ हत्या के मामले में 4 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में 4 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

86
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। बमीठा थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई एक हत्या के मामले में बमीठा पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की गई है। बताया गया है कि यह आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।  बमीठा थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बमीठा थाने की पुलिस टीम ने दबिश देते हुए 50 वर्षीय आरोपी को ग्राम सांदनी से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले के 5 आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया था।  पकड़े गए आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राजेन्द्र सिंह नामक युवक की हत्या की थी और उसके विरुद्ध 22 जून 2020 को फरियादी रामपाल सिंह पुत्र रघुराम सिंह बुन्देला उम्र 35 साल निवासी सांदनी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 248/20 धारा 302, 294, 147, 148, 149 एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का मामला बमीठा थाने में पंजीबद्ध किया गया था। इस कार्यवाही में बमीठा थाना प्रभारी के अलावा सहायक उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक कमलेश द्विवेदी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रामकृपाल सिंह, आरक्षक अमित सिंह, महिला आरक्षक ज्योति सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here