Home डेली न्यूज़ सगे भाइयों और भाभी पर माता-पिता व बहनों पीटने का आरोप, कलेक्टर...

सगे भाइयों और भाभी पर माता-पिता व बहनों पीटने का आरोप, कलेक्टर से न्याय की गुहार

5
0
Jeevan Ayurveda



छतरपुर। सरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोहानी में पारिवारिक विवाद और संपत्ति के लालच में सगे रिश्तों के लहूलुहान होने का गंभीर मामला सामने आया है। बांदा (उ.प्र.) से आईं प्रार्थीया श्रीमती सावित्री सिंह ने छतरपुर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपने सगे भाइयों और भाभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और त्वरित गिरफ्तारी की मांग की है।
शिकायत के अनुसार प्रार्थीया के भाई भीम सिंह, कल्लू सिंह, भाभी प्रभा सिंह और भाभी के भाई राजपाल व जीतू मिलकर पिछले कुछ समय से माता-पिता को प्रताडि़त कर रहे थे। सूचना मिलने पर जब सावित्री और उसकी तीन बहनें गुडिय़ा, गौरी, रेनू अपने मायके आईं, तो आरोपियों ने उनके सामने भी पिता के साथ मारपीट की।
हद तो तब हो गई जब 31 मई 2026 को आरोपियों ने दोबारा पिता को पीटना शुरू किया। जब बहनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लाठी, कुल्हाड़ी, फरसा और ईंटों से हमला कर प्रार्थीया, उसकी तीनों बहनों और माता-पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थीया का आरोप है कि घटना के बाद थाना सरवई में अपराध दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस ने प्रभाव में आकर बेहद साधारण धाराएं लगाई हैं और सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है, जिसके डर से पीडि़त परिवार अपने पैतृक घर भी नहीं जा पा रहा है।
आवेदन में यह भी आशंका जताई गई है कि आरोपीगण धोखे से पटवारी को बुलाकर माता-पिता के दस्तखत करा चुके हैं और उनकी कृषि भूमि व मकान की फर्जी रजिस्ट्री कराने की फिराक में हैं। पीडि़तों ने कलेक्टर एवं एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, धाराओं में इजाफा करने, आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी शिशिर तिवारी का कहना है कि दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here