Home डेली न्यूज़ युवकों की मौत पर गुस्सा फूटा, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर...

युवकों की मौत पर गुस्सा फूटा, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

7
0
Jeevan Ayurveda

गढ़ी मलहरा। शनिवार को स्थानीय सचिन गैरेज में हुए हादसे में दो युवकों की मौत के मामले ने रविवार को तनावपूर्ण रूप ले लिया। मृतक युवकों अरमान खान और गुलाब अनुरागी के परिजनों तथा गांव वालों ने दोपहर लगभग दो बजे गढ़ी मलहरा तिराहे पर दोनों शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे तीनों तरफ लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में फंसे लोग सड़क किनारे लगी दुकानों के नीचे सर छुपाने को मजबूर हो गए।जाम खुलवाने के लिए गढ़ी मलहरा-महाराजपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को हर संभव मदद तथा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बावजूद परिजन जाम खोलने को तैयार नहीं हुए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।कुछ देर बाद एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को शांत रहने की अपील की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लगभग साढ़े तीन बजे एसडीओपी के आश्वासन पर परिजन माने और जाम खुल सका। एसडीओपी ने बताया कि परिजनों ने जो मांग की है उस पर पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है साथ ही पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।क्या था मामलागढ़ीमलहरा निवासी सचिन पटेल के बिल्डिंग गैराज में पानी के टैंक के अंदर उतरकर दोनों युवक अरमान खान और गुलाब अनुरागी पुताई का काम कर रहे थे तभी परिजनों को शनिवार दोपहर करीब साढ़े 4 बजे सूचना मिली कि दोनों युवक टैंक के अंदर बेहोश पड़े हैं। गैराज मालिक सचिन पटेल दोनों को अपनी गाड़ी से एक प्राईवेट अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को जिला अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, दोनों युवकों के शरीर पूरी तरह अकड़ चुके थे और त्वचा काली पड़ गई थी। मृतक अरमान के भाई सलमान ने बताया था कि अरमान ई-रिक्शा चलाता था और गुलाब डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। दोनों दोस्त थे और गैराज में पानी के टैंक के अंदर उतरकर पुताई (पेंटिंग) का कार्य कर रहे थे। अस्पताल में जांच के दौरान मृतकों के शरीर पर, विशेषकर अरमान के हाथों पर, गंभीर रूप से झुलसने के निशान मिले हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here