Home डेली न्यूज़ फोरलेन पर हुआ सड़क हादसा, युवक की मौत

फोरलेन पर हुआ सड़क हादसा, युवक की मौत

56
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शनिवार की देर रात बमीठा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुए एक युवक की मौत हो गई है। बताया गया है कि ग्राम बसारी का रहने वाला 28 वर्षीय करन पुत्र झल्लू आदिवासी (घुमक्कड़) कार्यक्रमों में भोजन के बाद थाली उठाने का काम करता था। शनिवार को खजुराहो के एक कार्यक्रम में काम करने गया था और काम खत्म होने के बाद वापिस अपने घर लौट रहा था तभी फोरलेन पर बसारी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में करन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला था। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करन के शव को छतरपुर भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु की। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रुतिया ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here