Home डेली न्यूज़ 3 साल से स्थापना का इंतजार कर रही डॉ. भीमराव अंबेडकर की...

3 साल से स्थापना का इंतजार कर रही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल

16
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। नगर परिषद बकस्वाहा परिसर में रखी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पिछले करीब 3 वर्षों से स्थापना का इंतजार कर रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रतिमा अब तक कपड़े से ढकी हुई है, और उसे ढकने वाला कपड़ा भी समय के साथ खराब होकर गिरने लगा है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा।जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव से पहले नगर परिषद द्वारा प्रतिमा को स्थापित करने के उद्देश्य से मंगवाया गया था। उस समय इसे जल्द ही स्थापित करने के दावे भी किए गए थे, लेकिन समय बीतने के साथ ये वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए।स्थानीय लोगों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि भारत के संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक की प्रतिमा को इस तरह उपेक्षित रखना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि यह समाज के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतिमा की विधिवत स्थापना कर उसे सम्मानजनक स्थान दिया जाए, ताकि महापुरुष के प्रति सम्मान व्यक्त किया जा सके। फिलहाल यह मामला नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here