
छतरपुर। सोमवार को शहर के एक निजी होटल में जे.के. लक्ष्मी सीमेंट कंपनी द्वारा रिटेलर मीट एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छतरपुर और टीकमगढ़ जिले के रिटेलर और डीलरों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित रिटेलर और डीलरों को होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में उपस्थित कंपनी के मध्यप्रदेश ईस्ट रीजनल हेड विकास मालवीय ने कहा कि आने वाले समय में कंपनी छतरपुर रेल्वे स्टेशन के रैक के माध्यम से मटेरियल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने जा रहा है। उन्होंने रिटेलर और डीलरों को कंपनी के प्रीमियम प्रोडक्ट और सुप्रीम की सेल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गत वर्ष में अच्छा काम करने वाले रिटेलर और डीलरों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में कंपनी के टैक्निकल ऑफीसर तकेश पटेल, सेल्स ऑफीसर धर्मेन्द्र यादव,सेल्स प्रमोटर नारायणदास शिवहरे, जय मां काली ट्रेडर्स के नीतेश शिवहरे, डीलर अनिल कुमार शिवहरे,मनोज चौरसिया सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








