Home डेली न्यूज़ फैकल्टी एवं स्टाफ का मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण संपन्न

फैकल्टी एवं स्टाफ का मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण संपन्न

41
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शासकीय कन्या पी.जी. महाविद्यालय छतरपुर में एनटीएफ समिति द्वारा 10 जनवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में विषय फैकल्टी एवं स्टाफ का मानसिक स्वास्थ्य,  पर एक दिवसीय कार्यशाला से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.एच.डी. अहिरवार द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक महाविद्यालय एनटीएफ काउंसलर संतोष कुमार गंगेले कर्मयोगी रहे। जिन्होंने महाविद्यालय परिसर के फैकल्टी एवं स्टाफ को अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा कर मानसिक स्वस्थ रहने पर जोर देने की बात कही। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी.के. दीक्षित द्वारा वर्तमान समय में मानसिक तनाव के कारण एवं प्रभावों पर चर्चा करते हुए सही संगति रखने पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रो. बी.के. प्रजापति द्वारा दृष्टि से सृष्टि निर्माण होने की बात कही। जैसी हमारी दृष्टि होगी वैसी ही हम अपनी सृष्टि का निर्माण करेंगे। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. शशिकांत अवस्थी द्वारा कार्यशाला में स्थाई सुख प्राप्त करने की बात कही। उनके द्वारा कहा गया कि किस प्रकार हम मानसिक तनाव से गुजरते हैं कार्य स्थल पर और उस मानसिक तनाव से निकालने के लिए हमें अपने पसंदीदा कार्य जैसे योग, खेलकूद, गायन, चित्रकला आदि पर ध्यान देना चाहिए। जो हमें मानसिक तनाव से निकलने में बहुत उपयोगी हो सकते हैं। प्रशिक्षण में मॉडल कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनीता नापित ने भी अपना विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि परिवार एवं कार्य स्थल पर सहयोग की भावना से हम किसी भी मानसिक तनाव से उभर सकते हैं।  प्रशिक्षण में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।  प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नीरज निरंजन, एनटीएफ नोडल अधिकारी द्वारा किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here