Home डेली न्यूज़ यातायात पुलिस ने निर्धारित मानकों के विपरीत 5 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद निकलवाए

यातायात पुलिस ने निर्धारित मानकों के विपरीत 5 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद निकलवाए

42
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। ध्वनि प्रदूषण करने वाले एवं अन्य चालकों का ध्यान भंग कर दुर्घटना की संभावना बढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। वर्ष 2025 में 200 से अधिक साइलेंसरों कीमत 10 लाख रुपए से अधिक को बरामद किया गया था। जिनके विनष्टीकरण की कार्यवाही तीन चरणों में संपन्न हुई थी। 
शनिवार को अपोलो मार्केट के पास एवं बस स्टैंड में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं पुलिस टीम द्वारा 5 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को रोक कर चेक किया गया, अवैध ध्वनि प्रदूषक मोडिफाइड साइलेंसर मिलने पर विधिवत कार्यवाही की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here