Home डेली न्यूज़ टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

38
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 9:30 बजे एक टैक्सी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक सब्जी बेचने का काम करता था और सब्जी बेचकर अपने घर वापिस लौट रहा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम रिक्सा पुरवा निवासी चंदू कुशवाहा, महाराजपुर मंडी में सब्जी बेचकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैक्सी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चंदू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत महाराजपुर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here