Home डेली न्यूज़ पति-पत्नी की लड़ाई रोकने गए परिवार के लोगों ने कर दी मारपीट

पति-पत्नी की लड़ाई रोकने गए परिवार के लोगों ने कर दी मारपीट

36
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी कुंजरहटी में एक परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दरअसल यहां पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था, जिसे परिवार के लोग रोकने गए थे लेकिन जब महिला नहीं मानी तो लड़ाई रोकने गए लोगों ने उसे तथा उसकेक बच्चों को पीट दिया। घटना के बाद पीडि़त महिला ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीडि़ता अफसाना राईन ने बताया कि उसका, उसके पति से विवाद चल रहा था। इसी दौरान परिवार के कुछ लोग बीच-बचाव करने आए। अफसाना ने पति-पत्नी के मामले में हस्तक्षेप न करने की बात कही, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद रसीद, कल्लू, रेशमा, आसमा, चाहत, अजमत, छोटू और आहिल ने मिलकर अफसाना और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। मारपीट में अफसाना और उनके बच्चे घायल हो गए। इस घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अफसाना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here