Home डेली न्यूज़ बागेश्वर धाम में कन्या विवाह पंजीयन का समय पूरा

बागेश्वर धाम में कन्या विवाह पंजीयन का समय पूरा

151
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले सप्तम कन्या विवाह महा महोत्सव के लिए पंजीयन का समय पूरा हो गया। इस बार 1500 से अधिक फॉर्म बांटे गए जिसमें से 1300 फॉर्म जमा हो चुके हैं शेष 200 फार्मो के लिए चार दिन का मौका दिया गया है। 20 दिसंबर तक सभी फॉर्म आवश्यक रूप से जमा कराने होंगे। 20 दिसंबर के बाद सभी फार्मो का बारीकी से परीक्षण होगा इसके बाद भौतिक सत्यापन किया जाएगा।पंजीयन के संबंध में गोलू राजा बुंदेला ले बताया कि पूज्य महाराज श्री के निर्देशन में आगामी15 फरवरी 26 को बागेश्वर धाम में सप्तम कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन होना है। इस बार 300 कन्याओं के विवाह के लिए निर्धारित पंजीयन तिथि तक 1505 फॉर्म वितरित किए गए हैं जिसमें से 1300 फॉर्म वर – वधु के दस्तावेजों सहित जमा किए जा चुके हैं। शेष फॉर्म के जमा करने के लिए चार दिन का अवसर दिया गया है। श्री बुंदेला ने बताया कि इस बार देश के 13 राज्यों से बेटियों के आवेदन आए हैं। जिन राज्यों से आवेदन मिले हैं उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र प्रमुख रूप से शामिल है। महत्वपूर्ण यह है कि इस बार नेपाल से भी कन्या विवाह हेतु पंजीयन कराया गया है। सभी पंजीकृत फार्मो के जमा होने के बाद इनका परीक्षण होगा और परीक्षण के बाद भौतिक सत्यापन के लिए गठित टीमें बेटियों के घर-घर जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में होने वाले कन्या विवाह के माध्यम से लाखों रुपए की गृहस्थी का सामान बेटियों को दिया जाता है। इसके साथ ही बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाते हैं। बागेश्वर धाम का कन्या विवाह देश भर में चर्चित हो गया है।कन्या विवाह को समर्पित है धाम की दान पेटीबागेश्वर धाम की दान पेटी में जो भी राशि आती है वह कन्या विवाह के लिए समर्पित की जाती है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि यदि देश भर के मंदिरों की दान पेटियों से गरीब बेटियों के विवाह होंगे तो कोई भी पिता बेटी को बोझ नहीं समझेगा और उत्साह के साथ बेटी का घर बसाएया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here