Home डेली न्यूज़ इंस्टाग्राम दोस्ती से निकाह, 10 दिन में टूटा रिश्ता

इंस्टाग्राम दोस्ती से निकाह, 10 दिन में टूटा रिश्ता

157
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर जिले के अलीपुरा निवासी 23 वर्षीय ताहिर अली का निकाह महज 10 दिनों में ही गंभीर विवादों में घिर गया है। ताहिर का निकाह 9 दिसंबर 2025 को नौगांव निवासी 30 वर्षीय रुबीना से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद ताहिर ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर जबरन शादी, ब्लैकमेलिंग और जानलेवा साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।ताहिर अली का कहना है कि उसकी दोस्ती रुबीना से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदली और फिर निकाह तक पहुंच गई। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि रुबीना पहले से दो बार तलाकशुदा है और पहले पति से उसकी एक बच्ची भी है। ताहिर का आरोप है कि यह जानकारी उससे छिपाई गई थी। ताहिर ने यह भी आरोप लगाया कि शादी से पहले रुबीना के पिता शहजाद ने उसे धमकाया था कि यदि वह निकाह नहीं करता तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करा दिया जाएगा। इसी दबाव और ब्लैकमेलिंग के चलते उससे जबरन शादी कराई गई।घटना के अनुसार ताहिर दिल्ली से लौट रहा था। देर रात हरपालपुर के रास्ते अलीपुरा-टीला रोड पर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ताहिर अली, समद और अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताहिर का आरोप है कि यह हादसा सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश थी। उसका कहना है कि उसके ससुर शहजाद ने मोटरसाइकिल सवारों से उसकी रेकी कराई और ओवरटेक कर उसकी कार को अनियंत्रित कराया गया, जिससे वाहन पेड़ से टकरा गया।जिला अस्पताल में भर्ती ताहिर अली ने स्पष्ट कहा है कि उससे जबरदस्ती शादी कराई गई और वह अब रुबीना को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करता। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल यह मामला आरोप-प्रत्यारोप का है। पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here