Home डेली न्यूज़ मुबारक महीना रमजान पर बिजावर की मस्जिदों में मुकम्मल हुआ कुरान

मुबारक महीना रमजान पर बिजावर की मस्जिदों में मुकम्मल हुआ कुरान

27
0
Jeevan Ayurveda

मस्जिद कमेटियों द्वारा सूफी जब्बाद मियां जमीली सुल्तानी की मौजूदगी में दिया गया नजराना
छतरपुर। रमजान के मुबारक माह पर शहर में कुल 06 मस्जिदों एवं 01 सुल्तानी खानकाह में भी वाहर से आए हुए हाफिज, मौलाना द्वारा तारावाही की नमाज अदा कराकर मौखिक कुराने पाक सुनाया गया। 26वें रोजा व 27वीं शब को कुराने पाक मुकम्मल हुआ। कुराने पाक सुनाने वाले हाफिजों, मौलानाओं को नजराना से नवाजा गया। बिजावर शहर में इस साल खास यह रहा कि मस्जिद कमेटियों द्वारा खानकाह सुल्तानी रामपुर (उप्र) के सज्जादानशीन हजरत हाजी जब्बाद मियां जमीली सुल्तानी कादरी  सौदागरान मस्जिद, रजा मस्जिद, खानकाह सुल्तानी बिजावर में तहेदिल से इस्तकबाल किया गया। मस्जिदों कमेटियों द्वारा इश्तकबाल के बाद खानकाह सुल्तानियां रामपुर उप्र के सज्जादाशीन पीरे तरीकत रहवरे शरीयत सूफी जब्बाद मियां जमीली सुल्तानी के हांथों से  रजा मस्जिद में बांदा फतेहपुर से आए हाफिज हिसामुद्दीन साहब को 41786/- खानकाह सुल्तानी बिजावर के हाफिज हासिम रजा को 35786/-, मस्जिद कादरी सौदागरान में बम्बई (महाराष्ट्र) से आए हुए हाफिज साहब जीशान शेख को 51786/- नजाराना दिलाया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here