Home डेली न्यूज़ कूडऩताल के शनि मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोर ले गए पैसे

कूडऩताल के शनि मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोर ले गए पैसे

29
0
Jeevan Ayurveda

पूर्व में भी हुई घटनाएं, नहीं लग रहा विराम

छतरपुर। ओरछा रोड थाना अंतर्गत सिद्ध क्षेत्र कूडऩताल में स्थित शनि मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी तोड़कर राशि चुरा ली। शनिदेव भगवान का कमण्डल भी चोर तोड़कर ले गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम धौरी के रहने वाले सागर सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार को भी कूडऩताल धाम आकर दर्शन करने गया था। मिष्ठान की दुकान संचालित करने वाले सागर ने बताया कि सुबह शनिदेव के दर्शन करने जाने के दौरान देखा कि दानपेटी टूटी पड़ी है। पास में ही बिना सिम का एक मोबाइल पड़ा मिला है। इसके अलावा पेटी तोडऩे में उपयोग किए गए ईट पत्थर भी वहीं पड़े थे। सागर सिंह ने तुरंत शनिदेव मंदिर समिति के सदस्य अवध पटेल को सूचना दी। श्री पटेल ने मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद जोशी को घटना के बारे में अवगत कराया। पुजारी श्री जोशी के मुताबिक दो-तीन माह में मंदिर की पेटी खोली जाती है। दानपेटी में करीब 15 से 20 हजार रूपए रहे होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। श्री जोशी ने आशंका व्यक्त की है कि आसपास के गांव के असामाजिक तत्वों ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। घटना की शिकायत थाने में की गई जिससे पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यवाही शुरू की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here