Home डेली न्यूज़ डिवाइडर निर्माण में लापरवाही के चलते हुआ बड़ा हादसा

डिवाइडर निर्माण में लापरवाही के चलते हुआ बड़ा हादसा

136
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। जबलपुर-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बकस्वाहा में डिवाइडर युक्त सड़क का निर्माण कार्य पिछले 11 महीनों से अपनी कछुआ गति से चल रहा है। डिवाइडर निर्माण के दौरान उपयोगी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं किया जा रहा जिसके चलते कॉटन से भरा ट्रक क्रमांक एचआर39 एफ 0702 हादसे का शिकार हो गया।घटना रविवार रात तकरीबन 11बजे की है। ट्रक चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हॉस्पिटल में उपयोग होने वाला कॉटन से भरा ट्रक लेकर जबलपुर जा रहा था। बकस्वाहा में सड़क पर हो रहे डिवाइडर निर्माण कार्य स्थल पर कोई बेरिकेटिग, रेडियम बोर्ड और रिविन जैसे सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे जिस वजह से ट्रक अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद जैसे ही स्थिति सामान्य हुई मैंने सड़क किनारे रखे बैरीकेट को डिवाइडर के पास रख दिए जिससे अन्य वाहन दुर्घटना से बच सकें।सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी से बढ़ेंगे सड़क हादसेसड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन अभी महज 50 मीटर ही डिवाइडर का निर्माण नहीं हो पाया और एक बड़ा सड़क हादसा सामने आ गया। ठेकेदार द्वारा निर्माण के दौरान की जा रही नियमों की अनदेखी आम लोगों पर भारी पड़ रही है। वहीं जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here