Home डेली न्यूज़ संकट मोचन मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हुआ सुंदरकांड पाठ

संकट मोचन मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हुआ सुंदरकांड पाठ

57
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता का जश्न मनाने के लिए छतरपुर के संकट मोचन मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने सेना के साहस और वीरता की सराहना की, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।  
संकट मोचन मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी शामिल हुए। समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है। यह भारत की ताकत और एकजुटता का प्रतीक है। वहीं शैलेंद्र मिश्रा ने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि सेना ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया है। विशाल ताम्रकार और अनुज पाठक ने भी सेना की बहादुरी को सराहते हुए कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के लिए सख्त चेतावनी है। आयोजन में राजेंद्र अग्रवाल, शैलेंद्र मिश्रा, विशाल ताम्रकार, अनुज पाठक सहित कई समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंदिर परिसर में भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे गूंजे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here