Home डेली न्यूज़ जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारी शुरू, 5 सदस्यीय समिति गठित

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारी शुरू, 5 सदस्यीय समिति गठित

162
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अधिवक्ता संघ छतरपुर के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अधिवक्ता रवि पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता संघ का कार्यकाल दो वर्ष के लिए होता है, जिसका कार्यकाल अगस्त 2025 में समाप्त हो चुका है। अधिवक्ताओं की मांग पर स्टेट बार काउंसिल ने छतरपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव कराने के लिए 5 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित की है। इस समिति में नीरज चंसौरिया को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रवि पाण्डेय, श्रीराम शुक्ला, सीताराम विश्वकर्मा और मनोज कुमार गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है।समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे संघ का आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार कर शीघ्र चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करें। अधिवक्ताओं द्वारा सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन अधिवक्ताओं ने निर्धारित समय सीमा में शुल्क जमा किया है, वही मतदान के पात्र होंगे। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्तियों का निराकरण भी समिति द्वारा किया जाएगा।स्टेट बार काउंसिल के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन अधिवक्ताओं ने ऑल इंडिया बार एग्जाम उत्तीर्ण नहीं किया है या जिनका डिक्लेरेशन फार्म काउंसिल में जमा नहीं हुआ है, उन्हें मताधिकार से वंचित रखा जाएगा। वहीं जो अधिवक्ता नियमित रूप से संघ की सदस्यता शुल्क जमा करते आ रहे हैं और एमपी ऑनलाइन के माध्यम से वेरीफिकेशन करा चुके हैं, उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।राज्य अधिवक्ता परिषद की अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए गठित यह समिति 45 दिनों के भीतर चुनाव संपन्न कराएगी। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किए गए आय-व्यय का विवरण आमसभा में प्रस्तुत किया जाए, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here