छतरपुर। सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सटई रोड पर गल्ला मंडी मैदान में छापेमारी कर 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस जब्त किए गए। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बताया गया है कि बीती रात पुलिस को सटई रोड में अवैध हथियारों के साथ संदिग्ध की सूचना मिली। पुलिस टीम ने गल्ला मंडी मैदान पर घेराबंदी कर आरोपी अंश प्रताप सिंह बुंदेला उर्फ अंशु पुत्र पंचम सिंह बुंदेला, निवासी ग्राम सांदनी थाना सटई जिला छतरपुर को पकड़ा। तलाशी में अवैध 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।










