Home डेली न्यूज़ बरसात में बढ़ा मौसमी बीमारियों का प्रकोप, जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों...

बरसात में बढ़ा मौसमी बीमारियों का प्रकोप, जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बरसात का मौसम लोगों के लिए परेशानी लेकर आ रहा है। इन दिनों जिलेभर में उल्टी-दस्त, इंफेक्शन और वायरल फीवर जैसी मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. शरद मिश्रा ने बताया कि बरसात के मौसम में आमतौर पर पानी जनित रोग और वायरल बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इनमें उल्टी-दस्त, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, सर्दी-खांसी और वायरल बुखार प्रमुख हैं।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि बरसाती बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साफ और उबला हुआ पानी पीएं। गंदे और खुले में रखे भोजन से परहेज करें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग करें। यदि किसी को लगातार बुखार, उल्टी-दस्त या कमजोरी महसूस हो रही है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में संपर्क करें। अस्पताल प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि स्वच्छता का ध्यान रखें और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें, ताकि बीमारी गंभीर रूप न ले।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here