
रविवार की शाम सिटी कोतवाली थाना परिसर में सीएसपी अमन मिश्रा द्वारा डीजे संचालकों एवं आम जनमानस के साथ बैठक की गई जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि डीजे संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे तेज ध्वनि में गीत न बजाएं, साथ ही अश्लील अथवा किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत न बजाएं। डीजे बजाने से पूर्व प्रशासनिक अनुमति भी आवश्यक रहेगी, इस अनुमति में जो समय-सीमा निर्धारित की जाएगी उसके अनुसार डीजे अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए मानकों की विस्तृत जानकारी देकर उनका पालन करने की अपील की गई।








