छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के पनौठा गांव का रहने वाला 24 वर्षीय कन्हैया पुत्र बेटू आदिवासी, मजदूरी के लिए दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान उत्तरप्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर खड़े होने के दौरान उसे किसी का धक्का लग गया और वह नीचे जा गिरा। गिरने के बाद उसका हाथ, रेल के नीचे आ गया और उसकी उंगलियां कट गईं। ललितपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर रात करीब 2 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार चल रहा है।









