Home डेली न्यूज़ गालियों को लेकर अभी भी आक्रोशित है ब्राह्मण समाज

गालियों को लेकर अभी भी आक्रोशित है ब्राह्मण समाज

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति ने ब्राह्मण समाज को गालियां दे दी थीं, जिसका विरोध अब लगातार जारी है। सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति ने शनिवार को गौरिहार में एकजुट होकर तहसील कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने मांग की है कि गोली कांड में निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने बताया कि फरियादी पक्ष ने प्रवीण पटैरिया के अलावा नवीन पटैरिया और रामसेवक अरजरिया के खिलाफ नौगांव थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है, जबकि नवीन और रामसेवक घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। समिति ने ब्राह्मण समाज के साथ सार्वजनिक रूप से की गई गाली-गलौज की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here