Home डेली न्यूज़ आपसी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष, युवक के पैरों पर कुल्हाड़ी से...

आपसी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष, युवक के पैरों पर कुल्हाड़ी से वार

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। चंदला थाना क्षेत्र के बिशना खेड़ा गांव में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। चचेरे भाइयों ने मिलकर एक नवयुवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसके दोनों पैरों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल की मां ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा पप्पू राजपूत, शुक्रवार को बंजारी गांव से घर लौटा था। पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई देशराज, संतराम, रमेश और रामखिलावन ने उसे दरवाजे से घसीटकर अपने घर के अंदर ले गए। वहां चारों ने मिलकर पप्पू की पिटाई की और कुल्हाड़ी से उसके दोनों पैरों पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने घायल पप्पू को दरवाजे के बाहर फेंक दिया। मां ने बताया कि कुछ वर्ष पहले आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी, जिसकी रंजिश में यह हमला हुआ। सूचना मिलते ही चंदला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को चंदला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here